बिजनौर, जून 7 -- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर थाईलैंड भेजने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। मोहल्ला नौंधना निवासी ललित कुमार पुत्र बाबूराम सिंह सैनी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पहचान मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी जीशान से थी। जीशान ने उसकी मुलाकात काशीपुर निवासी अब्दुल्ला उर्फ सिकंदर अली और उसकी पत्नी समीरा से कराई थी। आरोप है कि दोनों ने ललित कुमार, सचिन कुमार और लक्ष्मण सिंह सैनी को फिजी थाईलैंड के एक होटल में 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में प्रति व्यक्ति साढ़े चार लाख रुपये मांगे गए। पीड़ितों ने अपने पासपोर्ट व आधार कार्ड की प्रतियां उपलब्ध कराईं और शुरुआती तौर पर एक लाख रुपये समीरा ...