कानपुर, अक्टूबर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय शर्करा प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) प्रतिबद्ध है। इस क्रम में एनएसआई फिजी में चीनी उद्योगों को हाईटेक बनाने में हर संभव तकनीकी मदद करेगा। यह बातें एनएसआई की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने कही। एनएसआई में फिजी शुगर कॉरपोरेशन के लिए आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। 20 दिवसीय अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 सितंबर को एनएसआई की निदेशक प्रो. सीमा परोहा ने फिजी में भारत के उच्चायुक्त सुनीत मेहता और फिजी शुगर कॉरपोरेशन के सीईओ भान सिंह की उपस्थिति में किया था। प्रशिक्षण के दौरान शर्करा प्रौद्योगिकी और शर्करा अभियांत्रिकी के विभिन्न पहलुओं जैसे, मिलिंग, शर्करा प्रसंस्करण, वाष्प मितव्ययिता, ऊर्जा मितव्...