बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ लगातार छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ जिले के गनेशपुर बाजार में छापेमारी की। इस दौरान यहां बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित श्रीराम जानकी चिकित्सालय को सील करा दिया गया। यहां पर संचालक क्रांति कुमार त्रिपाठी की ओर आयुर्वेदिक दवाओं को छोड़कर एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। संचालक के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।शनिवार को जिले के गनेशपुर बाजार में छापेमारी के लिए जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची लोगों में हड़कंप मच गया। फर्जी तरीके से संचालित क्लीनिक व नर्सिंग होम संचालक शटर बंद कर भाग खड़े हुए। अपर सीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.