आरा, जनवरी 27 -- आरा। शहर के पकड़ी स्थित फिजियो फिट ने गणतंत्र दिवस पर फिजियो फिट थेरेपी रहाबिलिटेशन सेंटर की ओर से निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं काइरोप्रैक्टिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया । शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, एल 4-एल 5 नस दबने की समस्या, सर्वाइकल, साइटिका सहित हड्डी, जोड़ एवं नसों से संबंधित समस्याओं का निःशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों की जांच आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों द्वारा की गई। इस अवसर पर क्लीनिक संचालक डॉ. आर. कृष्णा पी टी, काइरोप्रैक्टर एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने कहा कि बिना दवा और बिना ऑपरेशन के दर्द से राहत संभव है। बस सही समय पर सही इलाज जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.