वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान की फैकल्टी ऑफ मेडिसिन की शनिवार को सेंट्रल ऑफिस में बैठक हुई। डीन प्रो. संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेंटर ऑफ फिजियोथेरेपी ऐंड ऑक्यूपेशनल थेरपी, डिपार्टमेंट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के नए विभाग, ऑर्थोपैडिक विभाग में स्पोर्ट्स इंजरी सहित तीन फेलोशिप और पीजी सीट बढ़ाने जैसे प्रस्ताव पारित किये गए। अब मंजूरी के लिए इसे एकेडमिक और एक्जीक्यूटिव काउंसिल में रखा जाएगा। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन की बैठक में 12 एजेंडे शामिल थे। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन बनाने, साइकेट्री विभाग में 'जीरियाट्रिक मेंटल हेल्थ' और 'चाइल्ड ऐंड एडोलोसेंस साइकेट्री' में डीएम कोर्स प्रमुख रहे। ऑर्थोपैडिक विभाग में तीन फेलोशिप का प्रस्ताव भी पास हुआ है। इसमें ऑर्थोस्को...