फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके में शनिवार सुबह फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी कर ली।कैंपवेलरोड निवासी अफसार अली ठेकेदार हैं। परिवार में पत्नी रेशमा परवीन, दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सूफियान घर के पास बेकरी चलता है। छोटा बेटा इब्राहिम (19) ऐरा मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। सूफियान ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब इब्राहिम अपने कमरे से नीचे नहीं आया तो मां उसे बुलाने गई। रेशमा ने कमरे के बाहर से बेटे को कई आवाजें दीं, लेकिन कमरे के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। रेशमा ने खिड़की से देखा कि इब्राहिम कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को इब्राहिम की परीक्षा थी। छात्र के भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.