हजारीबाग, अप्रैल 4 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा स्थित जैप-7 संस्थान में यहां पदस्थापित समादेष्टा अविनाश कुमार की देखरेख में फिजियोथेरेपी केयर कैंप का आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अनुभवी चिकित्सक डॉ प्रत्यूष मानस के द्वारा संपन्न कराया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य यहां वाहिनी के कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वयं को फिट बनाए रखने हेतु फिजियोथेरेपी का बेहतर उपयोग करना था। इस मौके पर डॉक्टर प्रत्यूष मानस ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वयं को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती है। फिजियोथेरेपी के बेहतर उपयोग एवं व्यायाम जैसी आदतों का विकास कर हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं, समादेष्टा अविनाश कुमार ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य वाहिनी के सदस्यों एवं उनके परिवार व...