फिजियोथेरेपी करते समय निकाल लिए बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- शहर के मोहल्ला कपूरथला में फिजियोथेरेपी करते समय एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन निकाल लिए गए। आरोपियों ने उसे नकली कंगन पहना दिए। हालांकि अगले ही दिन महिला को इसकी जानकारी हो गई। उसने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और तहरीर में फिजियोथेरेपी करने आए युवक और युवती को नामजद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में साफ हो गया कि दोनों ने कंगन एक ज्वैलर्स के पास बेंचा है। पुलिस ने ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कंगन बरामद हुआ है। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला कपूरथला में रहने वाली कल्याणी मुखर्जी बुजुर्ग हैं। उनकी फिजियोथेरेपी करने के लिए अभिषेक कश्यप निवासी ईदगाह और चाहत पुत्र अजय निवासी गोटैय्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.