लखनऊ, मार्च 6 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष से उनके कार्यालय में भेंट की। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने अपर मुख्य सचिव से आग्रह किया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के कर्मचारी संगठनों की मांगों पर बैठक आयोजित करें क्योंकि उनकी मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। निर्णय न होने से कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने अपर मुख्य सचिव को बताया कि केजीएमयू में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन वर्ष 2021 में हो गया था, परन्तु किन्हीं कारणों से स्थानीय प्रशासन द्वारा उच्चस्थ पदों पर पदोन्नति कर पदस्थापित नहीं किया गया। इसके कारण काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। संवर्ग की पीड़ा को लेकर कुलपति से भेंट की जिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.