आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) कड़ी निगरानी के बीच हुई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जबकि पुलिस कर्मी भी लगातार निगरानी रहे थे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर राहत और तनाव दोनों दिखाई दिए। अधिकांश छात्रों ने प्रश्न पत्र को मध्यम स्तर का बताया, जबकि फिजिक्स के सवालों ने कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाल दिया। जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। यह भी पढ़ें- जिले के 20 केंद्रों पर चल रही नीट (यूजी) की परीक्षा परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों की केंद्रों पर लंबी कतारें...