फिजिक्स ने किया परेशान बायो ने दी राहत
इटावा औरैया, मई 3 -- इटावा। रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर नीट की परीक्षा कराई गई। कड़ी निगरानी के बीच यह परीक्षा कराई गई। परीक्षा देकर आए ज्यादातर परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों ने थोड़ा उलझाया जरूर, लेकिन बायोलॉजी के सवालों ने राहत दी। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। सिर्फ 90 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दोपहर को परीक्षार्थी इन परीक्षा केदो पर परीक्षा देने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई परीक्षा से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही उनकी सघन तलाशी ली गई और परीक्षा के दौरान भी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- भौतिकी के कैलकुलेशन वाले सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.