फरीदाबाद, फरवरी 20 -- - कठिन न्यूमेरिकल और समीकरणों में छात्र फंसे फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुक्रवार को आयोजित फिजिक्स की परीक्षा में जिले भर से करीब 5500 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरे मायूस नजर आए। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर अपेक्षा से अधिक कठिन रहा। फिजिक्स का सेट-ए के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान बताए गए, लेकिन सेट-बी और सेट-सी में न्यूमेरिकल और समीकरण आधारित सवालों की संख्या अधिक थी। कई छात्रों ने कहा कि प्रश्नों को घुमाकर पूछा गया था, जिससे अवधारणाओं की गहरी समझ की जरूरत पड़ी। परीक्षार्थियों के अनुसार सेट-बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.