मधुबनी, मार्च 13 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। शुक्रवार को एमजीसी (टॅउ) विषय की परीक्षा के साथ इस चरण का समापन हो गया। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश के प्रश्नपत्र में कुछ घुमावदार प्रश्न पूछे गए, जिससे उन्हें हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। फूलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय, अंधराठाढ़ी केंद्र पर कुल 1035 छात्र-छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय पाली में परीक्षा दी। केंद्राधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर झा ने बताया कि यहां सीएनजे कॉलेज दोनवारी हाट खुटौना का सेंटर बनाया गया है। प्रथम पाली में साइकोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा में 381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में अकाउंट, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.