फिजिकल परीक्षा लेने की होमगार्ड अभ्यर्थियों ने की डीसी से मांग
साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। होमगार्ड नियुक्ति के अभ्यर्थियों ने फिजिकल परीक्षा जल्द लेने की मांग की है। इसे लेकर शुक्रवार को कुछ अभ्यर्थियों ने समाहरणालय पहुंच कर डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है की गृह रक्षक बहाली के लिए उनलोगों ने करीब छह माह पहले ऑनलाइन फॉर्म भरा था। लेकिन बहाली की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि कुछ जिलों में फिजिकल परीक्षा ली जा चुकी है। ऐसे में यहां भी फिजिकल परीक्षा लेने से अभ्यर्थियों को कुछ राहत मिलती। अभ्यर्थियों ने फिजिकल परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर शारीरिक परीक्षा लेने व बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। मौके पर रोहित यादव, अजय कुमार पासवान, संजीव कुमार पासवान, अवधेश कुमार यादव, नागेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार सहित दर्जनों होमगार्ड अभ्यर्थी उपस्थित थे।फोटो: 12, ज्ञापन सौंपने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.