मेरठ, अक्टूबर 6 -- मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) के पहले दिन सोमवार को छठी वाहिनी पीएसी परिसर में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ अभ्यर्थी दौड़ते समय मैदान में गिर पड़े। पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने तत्काल उन्हें संभाला। आठ अभ्यर्थियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक अभ्यर्थी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरे बैच की दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी करीब चार किलोमीटर दौड़ने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद होश आने पर वह दोबारा दौड़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल में भर्ती कराए गए अभ्यर्थियों में विपुल, ऋतिक शर्मा, आकाश, अजय, मुकुल, प्रिन्स और सुमित शामिल हैं। अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई...