फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग 28 से
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 का आयोजन 28 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच आर्यनगर स्थित टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में होगा। लीग में नोएडा, लखनऊ, कानपुर और मेरठ की चार टीमें चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। इसको लेकर रविवार को फजलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में ट्रॉफी का अनावरण और चारों टीमों की जर्सी लांच की गई। उत्तर प्रदेश डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रहे डॉ. आईएम रोहतगी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला 28 सितंबर को नोएडा दिव्यांग किंग्स और लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन शाम को कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स की भिड़ंत मेरठ दिव्यांग मावरिक्स से होगी। आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि लीग में देश के अन्य प्रदेशों से 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 44...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.