फिजिकल कालेज की टीम ने जीता हॉकी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला
रामपुर, मई 9 -- इम्तियाज उर रहमान खां मेमोरियल डिस्ट्रिक लीग हॉकी टूर्नामेंट के तहत महात्मा गांधी स्टेडियम में मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फिजिकल कॉलेज ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों को बराबरी पर अंक बांटे गए। पहला मुकाबला सनवे स्कूल बी टीम और फिजिकल कॉलेज के बीच खेला गया। फिजिकल कॉलेज के खिलाड़ी ईशान ने मैच के 21वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दोनों टीमों ने लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण किए, लेकिन पहले हाफ में सनवे स्कूल बी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में फिजिकल कॉलेज के खिलाड़ी इमरान ने 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। सनवे स्कूल बी टीम ने लगातार प्रयास किए, लेकिन अंत तक गोल नहीं कर सकी। इस तरह फिजिकल कॉलेज ने मुकाबला 2-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला ग्रीनवुड स्कूल और आइडेंटिटी एजुकेशन स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.