फिजिकल एकेडमी में शारीरिक अभ्यास के दौरान छात्रा बेहोश
समस्तीपुर, मई 31 -- मोहिउद्दीननगर। भीषण गर्मी व हीट वेव के बीच रविवार की सुबह उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहिउद्दीननगर के परिसर में एक फिजिकल एकेडमी में अभ्यास के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। उसकी पहचान नवादा निवासी जय कुमार साह की पुत्री राधा कुमारी (18) के रूप मे की गई है।
घटना का विवरण छात्रा के अचानक बेहोश होते ही उपस्थित छात्राओं व प्रशिक्षकों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि चिकित्सकों की निगरानी में छात्रा को सीएचसी में ही भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेज गर्मी व उमस के कारण अधिक शारीरिक परिश्रम से ऐसी घटनाएं हो सकती है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने की जरूरत है। साथ ही धूप से बचने की चेतावनी दी।
स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.