मैनपुरी, अगस्त 21 -- मैनपुरी। शहर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी सीनियर डिवीजन के सातवें नए बैच का चयन हुआ। शुक्रवार को एकेडमी में फाइनल प्रवेश के लिए डाक्यूमेंटेशन और शारीरिक जांच की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संस्था चेयरमैन डा. अशोक कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाता है। 3 यूपी बटालियन के एनसीसी कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विकास गुप्ता (शौर्य चक्र विजेता) के कुशल मार्गदर्शन तथा सूबेदार मेजर अशोक कुमार की देखरेख में अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल जाँच, मेडिकल व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: एनसीसी प्रथम वर्ष कैडेट्स में 37 का चयन स्कूल के एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार तथा सीटीओ उदयप्रताप सिंह राजपू...