फिक्की फ्लो ने ग्रामीण कौशल केंद्र का उद्घाटन किया
कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। फिक्की फ्लो की कानपुर यूनिट ने शुक्रवार को गांव की महिलाओं के लिए इस्कॉन मंदिर के निकट ग्रामीण कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को संरचित कौशल प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर प्रदान कर सशक्त बनाना है। शुरुआत तीन माह के गहन प्रशिक्षण बैच से होगी। इसमें 25 महिलाओं को शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण में हैंड एम्ब्रॉयडरी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसे लेटेक्स लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है। डिजिटल और वित्तीय समावेशन सत्रों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और आय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी, जो दीर्घकालिक आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, सुषमा सिंह, नलिनी सांवल, अर्चना खेतान, नीतू गर्ग, राधिका गुप्ता, रोजी मैनडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.