कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। फिक्की फ्लो की पदाधिकारियों ने नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर के साथ वार्ता की। बैठक में फ्लो की अध्यक्ष अंकिता गर्ग ने महिला सफाई कर्मियों के लिए सीपीआर की प्रशिक्षण कार्यशाला, महिला सफाई कर्मियों में ब्रेस्ट कैंसर, आई चेकअप, शुगर, बीपी इत्यादि के लिए हेल्थ चेकअप कैंप लगाने और एक पार्क सुंदरीकरण के लिए दिए जाने की मांग की गई। महापौर ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनकी देखभाल शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था कराएं। महापौर ने दिवाकर भास्कर, डॉ. अजय संखवार को विभिन्न कार्यों के लिए निर्देशित किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनमोहन आर्या, फिक्की फ्लो की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, आयुषी टंडन, शेफाली राज, प्रज्ञा अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाला आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.