कानपुर, मई 9 -- कानपुर। फिक्की फ्लो की 'हेल्थ, हार्मोनी एंड हर' विषय पर आयोजित व्याख्यान में क्लीनिकल डाइटिशियन एवं कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. भूमिका ने वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित समग्र स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा की। लाजपत नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित व्याख्यान में उन्होंने कहा कि भोजन ही आपका इलाज कर सकता है, इस सिद्धांत को स्वीकार कर स्वस्थ रहें। डॉ. भूमिका ने मेटाबॉलिक हेल्थ, हार्मोनल बैलेंस और टिकाऊ पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ताकि सामाजिक अपेक्षाओं से आगे बढ़कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली को अपनाया जा सके। यहां चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, किरण अग्रवाल और प्रियांकी गर्ग मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- झारखंड के लोकल फूड्स को ग्लोबल पहचान बनाने पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...