फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। सेप्टिक टैंको से निकलने वाली गंदगी और वेस्ट प्लास्टिक के निस्तारण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शासन की ओर से दोनों इकाइयों की यूनिट निर्माण कराने के साथ ही लक्ष्य भी निर्धारित किया जा चुका है। विभाग की ओर से यूनिट निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कई पंचायतों को चिन्हित भी कर लिया गया है। जल्द ही कार्य को गति दी जाएगी। जिले की 13 ब्लाकों की 816 गाम पंचायतों में बड़ी संख्या में सेप्टिक टैंक तो बने है लेकिन निस्तारण के लिए आज तक कोई प्लान नहीं बनाया जा सका है। नतीजन अपशिष्ट खुले स्थानों ना नाले नालियों में बहाया जाता है। जो जल स्रोतों में डंप किया जाता है, जिससे बीमारियां तो बढ़ती ही है साथ ही पर्यावरण भी दूषित होता है। इसी के साथ ही गावो में प्लास्टिक कचरा से भी गंदगी और बीमारी का का...