रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- गूलरभोज। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एएनके इंटर कॉलेज के सभागार में फिंच वीवर पक्षी के संरक्षण और जैव विविधता में पक्षियों की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के 589 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, वनकर्मी और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने फिंच वीवर समेत अन्य पक्षियों के संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने गूलरभोज क्षेत्र में मौजूद पक्षी विविधता और इको टूरिज्म की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी नवीन कुमार पंत और आरके तिवारी ने वन संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताया। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों को संरक्षण को किया जागरूक मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में सह...