अररिया, सितम्बर 23 -- अररिया, निज संवाददाता जिले की महलगांव थाना पुलिस ने फिंगरप्रिंट डिवाइस और आधार कार्ड का दुरुपयोग कर आम लोगों के बैंक खातों से अवैध निकासी करने वाले एक अंतरराज्यीय संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह शातिर अपराधियों को लैपटॉप, चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक दर्जन मोबाइल और एक लग्जरी कार समेत ठग रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य का एक आरोपी भी शामिल है।मंगलवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने कार्यालय कक्ष में बताया कि गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसैल वार्ड संख्या 07 निवासी मो राशिद के घर पर कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का अवैध नेटवर्क चला रहे हैं। वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए गठ...