देवघर, अक्टूबर 6 -- सारवां थाना क्षेत्र के जियाखांडा गांव की रहने वाली मालती देवी नामक एक महिला के बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 43 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह राशि किसी और ने नहीं, बल्कि एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने महिला का फिंगरप्रिंट क्लोन कर अलग-अलग किस्तों में निकाल ली। घटना की जानकारी महिला को उस समय हुई जब वह दुर्गा पूजा के नवमी के दिन बैंक से पैसे निकालने गई थी। मालती देवी ने जैसे ही बैंक में निकासी फॉर्म शाखा प्रबंधक को सौंपा, तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में शून्य बैलेंस है। यह सुनकर महिला चौंक गई और घबरा गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने परिवार के सदस्यों को दी। लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुका था। अगले दिन सोमवार को महिला अपने परिजनों के साथ दोबारा बैंक पहुंची और पूरे मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। बैंक से जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.