देवघर, मई 17 -- पालोजोरी। पालोजोरी बाजार से सेट फाड़ासिमल गांव स्थित शनि देव मंदिर में शनिवार को शनिदेव जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में जन्म उत्सव कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की भीड़ रही। पूरे विधि-विधान के साथ हवन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसके बाद दोपहर में महाप्रसाद के रूप में जहां खिचड़ी का महाभोग लगा व ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। वहीं संध्या बेला में शनि मंदिर परिसर में महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। शनिदेव जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। बताते चलें कि लगभग 5 साल पूर्व शनि मंदिर की स्थापना हुई है। यह भी पढ़ें- जय शनिदेव से गूंजा माहौल, मंदिरों में उमड़ी आस्था बहुत कम समय में ही शनि मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई है। पिछले 6 सालों से शनि देव के मंदि...