मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- साहेबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड आठ नवानगर निजामत में शनिवार को 36 वर्षीय संजय साह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह ठेला पर फास्ट फूड बेचता था। सूचना पर थानेदार सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की भाभो रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि संजय साह काफी नशा करते थे। उसे एक बेटी है। मामले को लेकर संजय के बड़े भाई राम अयोध्या प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...