रुद्रपुर, फरवरी 2 -- किच्छा, संवाददाता। पुराना अस्पताल स्थित फास्ट फूड मार्केट को लेकर सोमवार को दो गुट आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। बाद में पुलिस और स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बन गई। स्थानीय वार्डवासी पहले से ही फास्ट फूड मार्केट को नशेड़ियों का अड्डा बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। वार्डवासियों के समर्थन में देवभूमि व्यापार मंडल ने भी मार्केट को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई है। शनिवार रात फास्ट फूड मार्केट में हुए विवाद के दौरान ठेला संचालक व उसके साथियों पर पंजाबी मोहल्ला निवासी प्रदीप कबीरा पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा था। हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से आक्रोशित वार्डवासियों ने सोमवार को फास्ट फूड मार्केट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.