फास्ट फूड दुकान में सेंधमारी कर एक लाख के सामान की चोरी
गिरडीह, जून 29 -- सरिया। सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के बागोडीह चौक स्थित श्री राम प्लाजा के सामने एक फास्ट फूड दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना बीते शुक्रवार रात की है। दुकान संचालक सुभाष तुरी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे की छिटकनी को लोहे की रॉड एवं ईंट की सहायता से तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे इन्वर्टर, बैटरी, दो गैस सिलेंडर, स्टेब्लाइजर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस चोरी से उन्हें लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.