लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट की पीजीआई थाना पुलिस ने लूट और चेन स्नैचिंग में शामिल शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई एक अदद चैन पीली धातु, एक अदद पीली धातु लॉकेट, दो मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। आरोपी को पीताम्बरा शक्तिपीठ के पास दबोचा गया, जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से पंजाब के फगवाड़ा स्थित अमर चौक जेसीटी मिल क्षेत्र निवासी विशाल खत्री है। वर्तमान में वह लखनऊ के तेलीबाग इलाके में रहकर जी-20 रोड पर फास्ट फूड का ठेला लगाता था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने साथी विपिन यादव (निवासी मौरावां, उन्नाव) के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपी खासतौर पर सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.