गोरखपुर, मई 10 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को फास्ट फूड खिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बहन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पीड़िता की बहन ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैमरा गांव निवासी धनंजय साहनी (45) की ससुराल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। वह विदेश रहकर काम करता है और दो दिन पहले अपने ससुराल सिकरीगंज क्षेत्र आया था। यह भी पढ़ें- सिकरीगंज में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह किशोरी को फास्ट फूड खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। आरोप है कि गांव से दूर खेत में ले जाकर उसने किशोरी से दु...