फास्ट फूड की दुकान में गैस लीकेज से लगी आग
कौशाम्बी, जून 6 -- सैनी ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। गनीमत ये रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर सिपाह निवासी अजय साहू पुत्र स्व. शिवप्रसाद ने सैनी ओवरब्रिज के नीचे फास्ट फूड की दुकान खोल रखी है। शनिवार सुबह वह रोज की तरह अपनी दुकान लगाए हुए था और ग्राहकों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने के चलते आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.