रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। गैस की किल्लत के कारण स्ट्रीट फूड मार्केट में फास्ट फूड की दुकानें लगातार कम हो रही हैं। जबकि, लिट्टी की दुकानों की संख्या बढ़ने लगी हैं। सिलेंडर की किल्लत और रिफिलिंग बंद होने के कारण छोटे सिलेंडर नहीं मिलने से अब कोयला ही विक्रेताओं का विकल्प रह गया है। लिट्टी के लिए कोयले की जरूरत होती है, इस कारण शहर के प्रमुख इलाकों के फूड स्ट्रीट मार्केट में लिट्टी के ठेले अधिक लगने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...