फास्ट फूड काउंटर के नाम पर 50 हजार की ठगी
इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। फास्ट फूड काउंटर बनवाने के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। रकम हड़पने के साथ ही पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगला खांद निवासी शिवपाल राजपूत ने शिकायत में बताया कि वह अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, जिसके लिए फास्ट फूड काउंटर बनवाने की योजना बनाई। इसी दौरान उनका संपर्क उर्दू मोहल्ला निवासी युवक से हुआ जो अशोक नगर स्थित एक स्टील की दुकान पर काम करता था। आरोप है कि काउंटर तैयार कराने के नाम पर अलग-अलग समय में कुल 50 हजार रुपये ले लिए, जिसमें 20 हजार रुपये ऑनलाइन और 30 हजार रुपये नकद दिए गए। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी रकम लेने के बावजूद आरोपी ने न तो काम शुरू किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.