नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली साइबर पुलिस ने फास्टैग और अमेजॉन गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी की रकम को भुनाने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो व्हाट्सऐप पर ई-चालान निपटान के नाम पर लोगों को जाल में फंसाते थे। पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि आरोपी पीड़ितों को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल में डाउनलोड कराते थे, जिसके बाद बैंक खातों से रकम उड़ा ली जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 467 सिम कार्ड, 37 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक, पांच फास्टैग और पीओएस मशीन बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कई साइबर ठगी की शिकायतों में इन्हीं के बैंक खाते जुड़े हुए हैं। सभी मामलों की विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.