फास्टफूड विक्रेता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
बरेली, जून 16 -- फास्टफूड विक्रेता ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेजा है। खुदकुशी के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। प्रेमनगर के मोहल्ला राजेंद्रनगर में रहने वाले 32 वर्षीय रूपेश साहू ठेला लगाकर फास्टफूड बेचते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह रूपेश भोजीपुरा के गांव भूड़ा में अपनी बुआ के घर शरबत वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब एक बजे वहां से लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और पत्नी सपना से बच्चों को खाना खिलाने के लिए कहकर कमरे में आराम करने चले गए। कुछ देर बाद परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो वहां पंखे में बंधे फंदे से उनका शव लटक रहा था। सूचना पर प्रेमनगर थाने के एसएसआई रामपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.