कन्नौज, मई 11 -- फास्टफूड का सेवन करने वाले अब पेट रोग से ग्रसित होने लगे हैं। इनकी लगातार बढ़ रही संख्या से डॉक्टर भी अचंभित हैं। ज्यादातर पेट रोगी चाउमीन व मोमोज के ही शौकीन पाए जा रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को ऐसी चीजों का सेवन न करने की बात कहकर डॉक्टर परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। शहर में फास्टफूड की लगभग एक सैकड़ा से भी अधिक दुकानें हैं, तो वहीं हर तिराहा-चौराहा पर लगने वाली ठिलियों पर शाम होते ही चाउमीन, बर्गर, मोमोज, पावभाजी, पेटीज, रोल आदि फास्टफूड की चीजें खाने वालों की भीड़ लगने लगती है। ऐसी चीजों के शौकीनों का लीवर खराब होने का भी खतरा बना रहता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ग्राम दिलू नगला स्थित सौ शैय्या अस्पताल में ज्यादातर पेट रोग से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या में इजाफा होने पर डॉक्टर भी हैरत में हैं। डॉ.स्मितप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.