अयोध्या, फरवरी 20 -- अयोध्या, संवाददाता। प्राधिकरण सभागार में फास्टपास पोर्टल से मानचित्र के निस्तारण के सन्दर्भ में बैठक हुई। विकास प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह ने बताया कि 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय एवं 200 मीटर के व्यवसायिक मानचित्रों की स्वीकृति के लिए आवेदक स्वयं फास्टपास पोर्टल के माध्यम से मानचित्र जमा करके पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 500 वर्ग मीटर आवासीय एवं 200 मीटर के व्यवसायिक मानचित्रों की स्वीकृति के लिए इम्पैनल्ड आर्किटेक्ट के माध्यम से फास्टपास पोर्टल पर मानचित्र जमा करके पोर्टल के माध्यम से मानचित्र प्राप्त किया जा सकेगा। इस पोर्टल के संचालन के लिए ट्रेनिंग माड्यूल पोर्टल की बेवसाईट पर उपलब्ध है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.