फावड़े से हमला, गंभीर धाराओं में मुकदमा
बस्ती, सितम्बर 1 -- बस्ती। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के धरमूपुर में भूमि विवाद को लेकर फावड़े से हमले की घटना सामने आई है। आरोप है कि वादी के हिस्से की जमीन में जबरन नींव खोदने का विरोध करने पर विपक्षी ने घर में घुसकर मारापीटा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गए। मजदूरों के बीच-बचाव किया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दुबौलिया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जिले के दुबौलिया थानांतर्गत धरमूपुर निवासी यादव रामयादव ने तहरीर देकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी हिस्से की जमीन में नींव खोदकर जबरदस्ती पिलर बना रहे थे। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। बचने के लिए वे अपने घर में घुस गए तो फावड़ा लेकर अंदर घुस गए और हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.