अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। कूड़ी हटाने के विवाद में हत्या के चार साल पुराने मामले में जिला जज की अदालत ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों पर 40,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद जमानत पर चल रहे आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। आरोपी किसान की हत्या के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन सोने की जगह को लेकर हुई गफलत में उसके साले पर हमला कर दिया था। चार साल पूर्व हुआ हत्याकांड सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी खुर्द से जुड़ा था। यहां पेशे से किसान विजयपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी ससुराल गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर की है। विजयपाल सिंह का कूड़ी हटाने को लेकर गांव के ही रहने वाले भूखन सिंह, उसके बेटे हरिओम और सुनील से विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.