बुलंदशहर, मार्च 14 -- मोहल्ला भीम नगर निवासी राकेश पुत्र हरचन्दी ने अपने ही भाई पर गाली गलौज व सर में फावड़ा मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में राकेश ने बताया कि वह अपने घर में था, पत्नी काम करने के लिए घर से निकली तो उसका बडा भाई देशराज उसको गाली दे रहा था। आवाज सुनकर वहा पहूचा, उसे देखते ही उसका भाई गाली देने लगा। मना करने पर वह उत्तेजित हो गया और मुझे मारने पिटने लगा। इसी बीच उसके भाई ने पास मे रखे फावडे से सर पर वार कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...