फावड़ा मारकर किसान को किया घायल
फतेहपुर, मार्च 23 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के पक्षी हाता गांव में चक रोड काटने से मना करने पर किसान पर हमला कर दिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे किसान योगेंद्र वर्मा पर गांव के ही पंकज ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में योगेंद्र वर्मा गंभीर घायल हो गए और उनके कान के पास गहरी चोट आई, जिससे काफी खून बहा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल किसान किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.