मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- अहरौरा(मिर्जापुर) क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात में डूबे वाराणसी के पड़ाव के चौरहटा निवासी युवक की तलाश के लिए गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर रजत कुमार गोंड़ के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुखदरिया जल प्रपात में डूबे युवक के शव को लगभग साढ़े ग्यारह बजे के करीब बरामद कर लिया। मौके पर मौजूद अहरौरा थाने के उप निरीक्षक रामदरश यादव ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप देगी। पड़ाव के चौरहटा निवासी सन्नी आटो चलाता था। वह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनीक मनाने लखनिया दरी आया था। लखनिया दरी पर सैलानियों का आवागमन रोक दिए जाने पर सभी सुखदरिया जल प्रपात पर पहुंच गए। इस दौरान सन्नी के जल प्रपात में गिर जाने ...