संभल, मई 17 -- तहसील क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड के पीछे स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास शनिवार की देर रात उगी सूखी झाड़ियों में जंपर में फाल्ट होने के कारण अचानक चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं और आग की लपटें उठती देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख बिजली कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- बिजली के तारों में लगी आग, तेज धमाकों से मची अफरा तफरी समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, जंपर में फाल्ट आने के कारण आसपास के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो ग...