देवरिया, जून 30 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। देसही और हेतिमपुर के बीच सुबह आए हवा के हल्के झोंके से मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते दो उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। फाल्ट ढूंढने के बाद मरम्मत काम शुरू हुआ। दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई। कसया से देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र तक मेन लाइन में रोजाना फाल्ट से दो उपकेंद्र के उपभोक्ता परेशान है।सोमवार की सुबह लगभग 7:15 बजे बारिश के साथ हवा का हल्का सा झोंका आया। हल्की हवा बहने से ही मेन लाइन में फाल्ट हो गया और पांडे चक व इमलिया उप केंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Purnia News बिजली में बारिश की खलल : शहर में 5 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल आधे घंटे में बारिश बंद होने के बाद उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। बिजली नहीं रहने से दोपहर 2:00 बजे ...