फाल्ट से 12 घंटे ठप रही 100 गांवों की बिजली आपूर्ति
कानपुर, मई 26 -- रसूलाबाद। सोमवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र में आई आंधी से एक सैकड़ा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एचटी लाइन में आए फाल्ट खोजने में पूरी रात का समय गुजर गया। उसके बाद भी फाल्ट न मिलने पर सबस्टेशन पर लाइन चेक हुई तो कमी सामने आ गई। रसूलाबाद क्षेत्र में सोमवार शाम आठ बजे आई आंधी से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कस्बे की आपूर्ति देर रात बहाल कर दी गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में एचटी लाइन के फाल्ट से आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई। लाइनमैन कस्बे से कठिका झींझक के बीच एचटी लाइन का फाल्ट खोजते रहे। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी के साथ हुई तेज बारिश, बिजली की आपूर्ति हुई घंटों ठप मंगलवार सुबह तक फाल्ट न मिलने पर अधिकारियों ने सबस्टेशन पर जांच-पड़ताल कराई। जांच में सबस्टेशन पर ही फाल्ट मिल गया। मंगलवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.