फाल्ट से तीन घंटे गुल रही एक्स-रे कक्ष की बिजली, लौटे मरीज
अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा, संवाददाता। बिजली केबिल में फाल्ट से जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम की बिजली गुल होने से डिजिटल एक्स-रे मशीन ठप हो गई। दूरदराज से इलाज कराने की उम्मीद लेकर आए करीब 100 से ज्यादा मरीज बिना एक्स-रे कराए ही बैरंग लौट गए। जबकि अस्पताल का जेनरेटर पहले से ही खराब पड़ा है।बदलते मौसम के असर से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी शहर समेत ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आए मरीजों की अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतार लगी। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एक्स-रे कराने के लिए भी मरीजों की भारी भीड़ जमा हुई। सुबह करीब 11 बजे मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे थे कि अचानक बिजली केबिल में फाल्ट से एक्स-रे रूम में घुप्प अंधेरा हो गया। बिजली जाते ही डिजीटल एक्स-रे मशीन ठप हो गई। इसके बाद अस्पताल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.