बरेली, फरवरी 26 -- जिला अस्पताल में 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई ठप रही। अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर और केबिल में खराबी के चलते बीते मंगलवार की शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात जेनरेटर चला और बुधवार को दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते पैथलाजी की जांच, एक्सरे समेत अन्य चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित रहीं। आपातकालीन सेवा के चलते जिला अस्पताल का अलग फीडर है लेकिन काफी समय से यहां सामान्य सप्लाई के तहत बिजली आपूर्ति हो रही है। बीते मंगलवार की शाम करीब 6 बजे अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो जेनरेटर चलाया गया। पता चला कि परिसर में ही खराबी के चलते आपूर्ति ठप हो गई है। सुबह सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम अस्पताल पहुंची। परिसर में आपरेशन थिएटर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर और केबिल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.