कानपुर, मई 14 -- रसूलाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लालू फीडर की लाइन में फाल्ट दुरुस्त करते समय सबस्टेशन से आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मेघजाल गांव निवासी समर सिंह बिजली विभाग में लाइनमैन के साथ सहायक के रुप में काम करते हैं। गुरुवार शाम लाइन में आए फाल्ट के चलते मटेरा के निकट शट-डाउन लेकर काम किया जा रहा था। शट-डाउन के बाद भी सबस्टेशन में तैनात एसएसओ सुरेश ने लाइन चालू कर दिया जिससे पोल पर काम कर रहा समर सिंह गंभीर रूप झुलस गया। पोल से नीचे गिरकर वह घायल हो गए। आनन फानन उसे साथी कर्मचारी सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर सबस्टेशन में ताला बंद कर कर्मी भा...